कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कर्मचारियों श्रमिकों तथा सामाजिक सुरक्षा संगठनों के लिये दिशा-निर्देश जारी

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कर्मचारियों श्रमिकों तथा सामाजिक सुरक्षा संगठनों के लिये दिशा-निर्देश जारी
-
हरदा | 24-नवम्बर-2020

    श्रम पदाधिकारी हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्‍य बीमा निगम, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोविड-19 की महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कर्मचारियों श्रमिकों तथा सामाजिक सुरक्षा संगठनों के लिये दिशा-निर्देश तैयार किये गये है। दिशा निर्देश हिन्‍दी तथा अंग्रेजी में ईएसआईसी की वेबसाईट www.esic.nic.in पर भी उपलब्‍ध है।
      मार्गदर्शिका के बिन्‍दू अनुसार निर्देशित किया गया है कि कोविड-19 के लक्षणों वाले कर्मचारियों को बिना लक्षणों वाले कर्मचारियों के साथ कार्य करने की अनुमति न दे तथा उन्‍हें घर जाकर तुरंत निकटतम शासकीय चिकित्‍सालय में परामर्श लेने के लिये निर्देशित करें। बिना मास्‍क के किसी को भी अपने परिसर में प्रवेश न करने दें। कर्मचारियों को अनावश्‍यक सतहों को छूने से रोकें। कर्मचारियों को उपयोग में आने वाले उपकरणों को साझा करने से रोके। आम क्षेत्रों में श्रमिकों/कर्मचारियों को भीड़ एकत्रित करने की अनुमति न दें। श्रमिकों/कर्मचारियों द्वारा अनावश्‍यक रूप से किये जाने वाले आंदोलनों को रोके, बैठकों से बचे तथा मीटिंग के लिये वर्चुअल प्‍लेटफार्म का उपयोग करें। जितना संभव हो एयर कंडीशनिंग का उपयोग न करें। कर्मचारियों को खराब हवादार कमरों में काम करने की अनुमति न दें। अनावश्‍यक यात्रा करने से बचे। आवश्‍यक होने पर सभी बुनियादी संक्रमण, नियंत्रण एवं सावधानियों का पालन करें। गंभीर बीमारी के उच्‍च जोखिम वाले श्रमिकों अथवा कर्मचारियों को यात्रा करने की अनुमति न दें। यदि संभव हो तो केफेटोरिया सेवा बंद कर दें। श्रमिकों को एक साथ भोजन आदि करने की अनुमति न दें। जहां तक हो सके अपने कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की अनुमति न दें। श्रमिकों के उपर कीटाणुनाशक स्‍प्रे का उपयोग न करें। खांसते या छींकते समय अपने चेहरे को पूर्ण रूप से ढंके। खुले हाथों पर छींके या खांसे नहीं। अनावश्‍यक रूप से घर से बाहर न निकले एवं अपने परिवार के सदस्‍यों को भी इस संबंध में अवगत करावे। बिना मास्‍क पहने हुए लोगों से बचें और दूरी बनाये रखे। विवाह, जन्‍मदिन आदि जैसे बड़े सामाजिक समारोहों में जाने से बचे। दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग या टेलीफोन कॉल पर बातचीत करें। यदि एकदम ही आवश्‍यकता हो तो मास्‍क पहने और हर समय सामाजिक दूरी बनाये रखें। जहां तक संभव हो सके बाहर का खाना खाने, सामूहिक भोजन तथा भीड़-भाड़ वाले स्‍थानों जैसे की मॉल, रेस्‍टॉरेंट, जिम, धार्मिक स्‍थान और खेल प्रतियोगिता में जाने से बचें। आम जनता द्वारा अधिक से अधिक उपयोग की जाने वाली सतह जैसे सीढ़ी, रेलिंग के हैंडल और नॉब्‍स, गेट, लाईट स्विच, काउंटर टॉप, नल आदि को न छूए। दरवाजे खोलने के लिये अपनी कोहनी या हाथ का उपयोग करें। मोबाईल फोन एवं अन्‍य ऐसे उपकरण जिनका हम स्‍वयं उपयोग करते है, किसी से साझा न करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top