काँग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस ,विरोध में बजाई थाली निकाला पैदल मार्च ,प्रधानमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
 काँग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस ,विरोध में बजाई थाली  निकाला पैदल मार्च ,
प्रधानमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन 
टिमरनी - 

गुरुवार  युवक काँग्रेस व काँग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा 17 सितंबर  को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया । इस दौरान युवा काँग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाली ठोक कर सरकार से  युवा साथियों  के लिए आवाज उठाई  एवं  रोजगार की मांग की गईं।विरोध व्यक्त करते हुय हाथों में थाली लेकर उसे ठोकते  व नारे बाजी करते हुय स्थानीय सूर्या टॉवर से पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ताओं तहसीलदार कार्यालय पहुँचे।इस दौरान अभिजीत शाह जिला युवा काँग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल ओम सोलंकी विक्रम चौहान शशिकांत वर्मा जितेंद्र सोनकिया आदि बड़ी सख्या मव कार्यकर्ता मौजूद रहे। तहसील कार्यालय पहुंचकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रधानमंत्री के नाम नायब तहसील सन्दीप गौर को ज्ञापन सौपा।  जिसमें कहा गया है कि देश की सरकार से अपने देश में अपने परिवार के लालन पोषण करने के लिए नौकरी मांग रहा है आज देश का नौजवान अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ी हुई है ज़ीडीपी माईनस में चल गई है सरकारी नौकरियों की वैकेंसी नहीं है प्राइवेट सेक्टर बहुत सारे बंद हो गए जिससे कि जो व्यक्ति नौकरी में था वह भी बेरोजगार हो गए। आप जब सरकार में आए थे तब आप दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था वह आपने आज तक पूरा नहीं किया है करोड़ों पढ़े लिखे युवा आज बेरोजगारी है और रोजगार की तलाश में है एव  युवाओं को रोजगार देने की मांग की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top