जिन लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें तुरंत बनवाए जाएं-कलेक्टर आधार सीडिंग कार्य की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
जिन लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें तुरंत बनवाए जाएं-कलेक्टर 
आधार सीडिंग कार्य की समीक्षा बैठक हुई आयोजित 
हरदा | 27-सितम्बर-2020

कलेक्टर श्री संजय गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आधार सीडिंग के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि जिन लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें तुरंत बनवाए जाएं। उन्होंने ई गवर्नेंस मैनेजर श्री अभिषेक बड़जात्या को निर्देशित किया कि सभी विभाग प्रमुखों को आधार केंद्रों की सूची उपलब्ध कराएं। ताकि जिन हितग्राहियों के आधार अपडेशन नहीं हुए हैं, उनके आधार अपडेशन कराए जा सके एवं नए आधार बनाए जा सके। 
बैठक में अपर कलेक्टर श्री जेपी सैयाम, जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक आपूर्ति अधिकारी, पिओ  डूडा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top