किसानों को किया फसल बीमा के प्रमाण पत्र का वितरण

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
किसानों को किया फसल बीमा के प्रमाण पत्र का वितरण
टिमरनी 
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2019 फसल बीमा भुगतान कार्यक्रम का आयोजन किसान कल्याण व कृषि विभाग विकासखण्ड टिमरनी द्वारा स्थानीय रेन बसेरा में किया गया । कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम डूडी 
जनपद अध्यक्ष श्रीमति निधि बद्रीनारायण राजपूत  मण्डल अध्यक्ष विनीत गीते जैव विविधता एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील दुबे अतुल बारगे  एसडीएम एमके बमनहा कृषि विभाग एसएडीओ गिरीश मालवीय बीटीएम डॉ श्रीचंद जाट ग्राम विस्तार अधिकारी बीएस यादव एसएस असवारे सीएमओ राहुल शर्मा जयंत वर्मा सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 18 सितम्बर को फसल बीमा दावा राशि का एक क्लिक में भुगतान किया व जिसका लाईव प्रसारण देखा गया। इस दौरान  श्री चन्द्र जाट द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा रखी।  अतिथीयों ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात अतिथीयों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र के किसानों को बीमा राशि के प्रमाणपत्र का वितरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top