पोषण उत्सव का हुआ आयोजन ,बालिकाओं को किया गया लाडली प्रमाण पत्र का वितरण

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
पोषण उत्सव का हुआ आयोजन ,बालिकाओं को किया गया लाडली प्रमाण पत्र का वितरण टिमरनी     

स्थानीय रेन बसेरा में गुरुवार   गरीव कल्याण सप्ताह के अंतर्गत  महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह  में देश में व्याप्त कुपोषण को कम करने हेतु  व्यंजन मेले का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना गया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना में पंजीकृत बालिकाओं को लाडली प्रमाण पत्र का वितरण किया गया  कम एवं अति कम वजन के बच्चों को दूध पाउडर पैकेट का वितरण किया गया ।कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष गायत्री गोयल, अनुविभागीय अधिकारी एम के बमनहा  महिला बाल विकास सभापति विजय राजपूत तहसीलदार धर्मेन्द्र चौकसे सुनील दुबे नायब तहसीलदार संदीप गौर  उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उचित पोषण को लेकर मार्गदर्शन दिया गया एवं सुपोषण को लेकर संकल्प लिया गया उ। कार्यक्रम का संचालन हरीश गोहिया के द्वारा किया गया कार्यक्रम में संगीता राजपूत छाया दुवे पूजा सीमा आदि सुपरवाईजर सहित आगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका पालक आदि उपस्थित रहें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top