| आज से प्रारम्भ होगा "किल कोरोना अभियान" |
| 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा "किल कोरोना अभियान" सौ दल करेंगे डोर-टू-डोर सर्वे, अभियान में सहयोग करें सभी नागरिक-कलेक्टर |
| हरदा | 30-जून-2020 |
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 1 जुलाई से "किल कोरोना अभियान" प्रारम्भ होगा। अभियान के तहत सघन डोर-टू-डोर सर्वे कर स्क्रीनिंग का कार्य किया जायेगा। कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने जिले के सभी निवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें तथा सर्वे करने वाले दलों को जानकारी दें। "किल कोरोना अभियान" में डोर-टू-डोर सर्वे के लिये जिले में सौ दल गठित किये गये है। टिमरनी में 33, खिरकिया में 32, हंडिया में 23 एवं हरदा शहरी क्षेत्र में 12 दल गठित किये गये है। इन दलों में ए.एन.एम, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एमपीडब्ल्यू की नामजद ड्यूटी लगाई गई है। कार्ययोजना के अनुसार ये दल ग्राम व वार्ड के सभी घरों में जाकर प्रत्येक सदस्य की जानकारी लेंगे तथा बीमार व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करेंगे। यदि किसी व्यक्ति में सर्दी, खांसी, बुखार, डेंगू, मलेरिया इत्यादि के लक्षण मिलते है, तो ऐसे व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कर सार्थक एप में इसकी एन्ट्री की जाएगी। सार्थक एप में सभी दलों के प्रभारियों की आईडी जनरेट कर दी गई है। उन्हें प्रतिदिन किये गये कार्य की जानकारी एप में दर्ज करनी होगी। इस अभियान के तहत जिले के 553 गॉंवों एवं वार्ड की 6 लाख से अधिक जनसंख्या को कवर किया जायेगा। सर्वे के दौरान विगत सात दिवसों में किसी प्रकार की यात्रा की जानकारी भी ली जायेगी। बुखार के रोगियों की मलेरिया की जॉंच भी की जायेगी। कोरोना संक्रमण, मलेरिया, डेंगू अथवा अन्य बुखार के लक्षण होने पर संबंधित व्यक्ति को चिकित्सकीय परामर्श हेतु नजदिकी फीवर क्लिनिक में भेजा जायेगा। सर्वे के लिये सभी दलों को नॉन कान्टेक्ट थर्मा मीटर, ऑक्सीमीटर, सैनिटाईजर सहित आवश्यक दवाईयॉं भी प्रदान की गई है। अभियान के लिये ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। मंगलवार को खिरकिया एवं जिला अस्पताल हरदा में आयोजित प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने स्वास्थ्य दलों को निर्देशित किया कि वे स्क्रीनिंग का कार्य अच्छी तरह करें। कोई भी व्यक्ति छुटना नहीं चाहिए। किये गये कार्य की एन्ट्री सार्थक एप में अवश्य करें। जिला स्तर से एप की मॉनिटरिंग सतत रूप से की जायेगी। |
आज से प्रारम्भ होगा "किल कोरोना अभियान"1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा "किल कोरोना अभियान" सौ दल करेंगे डोर-टू-डोर सर्वे, अभियान में सहयोग करें सभी नागरिक-कलेक्टर
जून 30, 2020
0
अन्य ऐप में शेयर करें