टिमरनी ।
डेंगू का वाहक मच्छर रुके हुए साफ पानी मे पैदा होता है और दिन के समय काटता है, पानी को ना जमने दे आस पास सफाई रखे । समय पर जांच, उपचार और सावधानी से डेंगू और चिकनगुन्या बीमारी से बचा सकते हैं । यह संदेश डॉ एम के चौरे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी मे दिया ।सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए परिसर मे रोग को रोकने और स्वच्छता रखने की शपथ ली गई, बीपीएम आशीष साकल्ले ने शपथ दिलवाई । चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश खातरकर ने डेंगू के लक्षण बताते हुए कहा कि तेज बुखार, आंखों मांसपेशी और सर मे तेज दर्द,
मसूड़ों व नाक से खून बहना, शरीर पर लाल चकत्ते होना
डेंगू हो सकता है ।इसी प्रकार टेमागांव चेकपोस्ट पर डॉ जीवन यदुवंशी, बीसीएम मुकेश बटाने, एएनएम चंद्रकला लौखण्डे, नर्मदा मन्डलोई ने लोगों को शपथ दिलवाई ।
चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश मीना ने बताया की इस बीमारी से बचाव के लिए पानी के बर्तन ढक कर रखें, अनुपयोगी सामग्री जैसे कूलर ड्रम टंकी बाल्टी आदि में पानी जमा न होने दें, दोबारा उपयोग से पूर्व उन्हें अच्छी तरह सुखाकर रखे, जमे हुए पानी पर मिट्टी का तेल या जला हुआ तेल डालें । घरों के आसपास सफाई रखें एवं सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें एवं पूरे आस्तीन का कपड़े पहने ।संस्था मे आने वाले मरीजों व उन्के परिजनो को डेंगू और कोरोना से बचाव के वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया ।