टिमरनी -
कोरोना संक्रमण और लाँकडाउन के चलते हरदा होशंगाबाद मार्ग से लगातार विहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश के मज़दूर निकल रहे हे। शेडो संस्था ने पाँच दिन पहले प्रारम्भ की डोनेट साइकिल पहल से कई लोग जुड़ रहे हे और पलायन करने वाले मज़दूरों को साइकिल वितरण कर रहे हे। सोमवार मुम्बई से रीवा जाने वाले सोनू यादव, प्रभु दयाल साकेत और इर्शाद जो लखनाऊ के हे जो एक होटल मे काम करते हे। को साइकिल वितरण की। इस पहल मे यूथ टिमरनी और साई दरबार टिमरनी के युवा सहयोग कर रहे हे। गाव गाव से अनुपयोगी साइकिल एकत्रित की जा रही हे। शेडो संस्था के मधुर भरद्वाज ने बताया की साइकिल से राहगीरों की दूरी कम हो जाती हे, छोटे बच्चे बैठ पाते हे, और सामान रखने से थकान कम होती हे। साइकिल एक आशा है जो लोगों को घर पहुँचने मे सहायता करती हे। हम अनुपयोगी साइकिल लोगों से सोशल मीडिया पर माँग रहे हे लोग हमें सम्पर्क कर अपनी पुरानी साइकिल उपलब्ध करा रहे हे। कमलेश कौशल ने बताया साइकिल एकत्रीकरण के लिए साँई धाम टिमरनी को एकत्रीकरण केंद्र बनाया गया हे जहाँ साँई धाम की टीम इन्हें सुधार रही हे और यूथ टिमरनी के लोग इसमें सहयोग कर रहे हे।