टिमरनी- कृषि उपज मंडी समिति टिमरनी के अधिकारी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने 1 दिन का वेतन कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जमा कराया। इस महामारी की रोकथाम के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश शासन के आव्हान पर मंडी समिति के समस्त अधिकारी कर्मचारी द्वारा अपने अप्रैल 2020 के वेतन से 1 दिन का स्वेच्छा से सहर्स मुख्यमंत्री कोष में 38239 रूपए जमा कराये। उक्त संबंध में दिनांक 8 मई को कृषि उपज मंडी समिति के भार साधक अधिकारी सुश्री अंकिता त्रिपाठी को सहायक संचालक मंडी सचिव नरेंद्र मेश्राम द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा का यूटीआरओ पत्रक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सचिन चोकसे, रमेश धुर्वे, राजेंद्र धनोरिया, नर्मदा राठौर, दीपक चतुर्वेदी, सुनील शर्मा, संतोष राजपूत, शैलेंद्र दीक्षित, सुखराम करोचे, शैलेंद्र भलावी, संजय भिलाला, प्रमिला मंडराई, सुमित रायखेरे, निरंजन धनोरिया, सुधीर यादव, हरिओम चौधरी, नारायण सिंह चंदेल, रमेश कुमार मर्सकोले, जुगल प्रसाद श्रीवास, धीरज सिंह चौहान, सचिन जायसवाल, रामविलास आंजने, कृष्ण कुमार मालवीय, राजसिंह ठाकुर, पूनम चंद कुशवाहा, दिनेश कुमार कुशवाहा, नीरज इरपाचे, संतोष मोरे, भाउराव पाटील, महेश कुमार कुशवाहा, बाबूलाल काजले, गौरीशंकर चावरिया, रमाकांत जोशी ने स्वेच्छा से एक दिन का वेतन जमा किया। कोविड-19 के रोकथाम में सहयोग के रूप में सहायता राशि जमा कराए जाने पर भार साधक अधिकारी अंकिता त्रिपाठी द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई।