दूल्हा और दो भाई दो बाइक से बारात लेकर पहुंचे गुरारखेड़ा हनुमान मंदिर में दोनों परिवार के 10 लोगों ने पहुंचकर की शादी की रस्में पूरी

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
दूल्हा और दो भाई दो बाइक से बारात लेकर पहुंचे गुरारखेड़ा

 हनुमान मंदिर में दोनों परिवार के  10 लोगों ने पहुंचकर की शादी की रस्में पूरी 

सोडलपुर /-लाक डाउन के चलते अब परिवार वाले घर की शादी किस तरह करना है यह समझ चुके हैं और हर हाल में उन नियमों का पालन करके ही अब शादी कर रहे हैं इसी के चलते सोमवार  को सोडलपुर  से वर पक्ष में दूल्हा और दो भाई दो मोटरसाइकिल से बारात लेकर गुरारखेड़ा पहुंचे हैं जहां  वधू पक्ष ने भी पहले से ही नियमों को ध्यान में रखते हुए कुल 7 लोग गांव के हनुमान मंदिर पहुंचे हैं यहां दोनों परिवारों की रस्में पूरी की गई और हनुमान जी को साक्षी मानकर दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर शादी की रस्में पूरी की है दूल्हा राम शंकर पिता हुकुमचंद राठौर सोडलपुर के वार्ड नंबर 8 मे रहता है जो m.a. की पढ़ाई कर प्राइवेट काम कर रहा है और दुल्हन भी इसी गांव के 20 नंबर वार्ड जो नेशनल हाईवे से 2 किलोमीटर अंदर  गुरार खेड़ा  के नाम से बसा हुआ है  दुल्हन नीतू  जो कक्षा दसवीं पास है लड़की के पिता भिखारी लाल का स्वर्गवास हो चुका है उसकी माता राजकुमारी ने शादी की सभी रस्में पूरे की है इस दौरान एक बाइक पर दो भाई और एक बाइक पर दूल्हा और दुल्हन अपनी बारात लेकर वापस आए हैं लगभग 2 घंटे शादी  रस्में पूरी चली  है जन कल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत हनुमान दास महाराज रहटगांव तहसील के सचिव रामदीन राठौर और  उपाध्यक्ष निर्भय दास राठौर भी इस दौरान उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top