पोस्टर बनाकर दिया जागरुकता का संदेश, विश्व एड्स पर हुआ आयोजन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
पोस्टर बनाकर दिया जागरुकता का संदेश,  विश्व एड्स पर हुआ आयोजन

टिमरनी । विश्व एड्स दिवस पर बच्चो ने पोस्टर पेंटिंग के माध्यम से जागरुकता का संदेश दिया । नगर की विभिन्न स्कूलों से आए बच्चो ने चटक रंगों का प्रयोग करते हुए अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया । बच्चो ने जागरूकता के साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य और जल संरक्षण विषय पर पोस्टर बनाए । स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे शेडो संस्था के सहयोग से पोस्टर पेंटिंग गतिविधी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर डॉ राजेश मीना ने शेडो संस्था और पोस्टर बनाने के लिये आये सभी बच्चो का आभार व्यक्त करते हुए कहा की बच्चो ने बहुत सुन्दर पेंटिंग्स बनाई हैं इन्हे व्यवस्थित दीवार पर लगाया जावेगा । बीपीएम आशीष साकल्ले, शेडो संस्था प्रमुख रितेश गोहिया, एलएचव्ही चंद्रकला ठाकुर, मधुर भारद्वाज, बीएएम राकेश मिश्रा ने सभी को रेड रिबिन लगाए । दीपक गौर, रक्षा राजपूत ने बच्चो को रेड रिबिन के बारे मे जानकारी दी ।कायाकल्प कार्यक्रम के तहत शेडो संस्था स्वयंसेवकों हर्षा मालवीया, शिवानी, आकांक्षा, दिव्या गुर्जर, अंकुश वर्मा, सागर वर्मा, निर्मल लोवंशी औए अभिषेक गौर द्वारा अस्पताल परिसर मे लगाने के लिये पौधे भेंट किये गये । शेडो द्वारा भविष्य मे भी स्वास्थ्य, स्वच्छता और जल संरक्षण विषय पर संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top