मंगलवार जनपद पंचायत टिमरनी में जनसुनवाई आयोजित हुई जिसमें मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत योजना की राशि 151 हितग्रहियो को अभी तक प्राप्त नही होने के सम्बंध में जैव विविधता समिति अध्यक्ष सुनील दुबे ने अनुविभागीय अधिकारी अंकित त्रिपाठी को ज्ञापन दिया।जिसमे कहा गया कि जनपद पंचायत टिमरनी के ग्राम पंचायत गाडामोड खुर्द व ग्राम काजल में कुल 211 जोड़ा का विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत किया गया।जिसमे सिर्फ 60 हितग्राहियोंओ के खाते में योजना की राशि आयी है शेष 151 हितग्राहियोंओ को योजना का लाभ अभी तक नही मिल पाया जबकि अब तक छः माह से अधिक समय बीत गया है।जिसके कारण हितग्राहियोंओ को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है ।इसलिये उचित कार्यवाही करते हुए शीर्घ हितग्राहियों के खातो में राशि डालने हेतु कार्यवाही की मांग की गई।इस दौरान अक्षय शांडिल्य रोहित काशिव आदि मौजूद रहे।