टिमरनी ।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिषर मे कायाकल्प अभियान के तहत स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे पहल संस्था के कार्यकर्ताओ के साथ पहल डे केयर सेन्टर के वृद्धजनो ने भी स्वच्छ स्वस्थ सर्वत्र मे सहभागिता दी ।खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एम के चौरे ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी को ओडीएफ के तहत चयनित किया गया है, स्वच्छता के राष्ट्रीय मापदंड अनुरुप संस्था मे कार्य किये जा रहे हैं । स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरुक करने के उददेश्य के कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा हैं ।कायाकल्प - पहल संस्था के सहयोग से सीएससी टिमरनी मे आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम मे डे केयर सेंटर के वृद्धजनो, पहल कार्यकर्ता,बीएमओ डॉ एम के चौरे एवं पहल सस्था अध्यक्ष नरेंद्र साकल्ले सहित स्टाफ़ द्वारा श्रमदान किया ।।कार्यक्रम मे आये वरिष्ठ नागरिको ने उत्साह पुर्वक सफाईगिरी की, परिसर मे बने गार्डन मे झाडू लगाते हुए खरपतवार को भी उखाड़ा । ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर आशीष साकल्ले ने श्रमदान हेतु आये वरिष्ठ जनो व पहलकर्ताओं का स्वागत करते हुए भविष्य मे जन जागरण गतिविधियों मे सहयोग की अपील की ।