नीति आयोग द्वारा प्रदत्त अटल टिंकरिंग लैब में प्रतिवर्ष बाल दिवस के अवसर पर स्टूडेंट इनोवेटर्स अवार्ड के लिए 2 छात्रों का चयन किया जाता है l जिसमें एटीएल ब्वॉय के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी के शिवांग शर्मा कक्षा दसवीं से एवं एटीएल गर्ल के रूप में बहन अंशिका पाटिल कक्षा नवमी को विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य दीदियों के द्वारा सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी l