एनसीसी के स्पेशल राष्ट्रीय स्तर कैंप के लिए आंध्र प्रदेश रवाना हुए कैडेट्स
स्थानीय महाविद्यालय टिमरनी में संचालित 13 एम पी एवं 5 एम पी गर्ल्स बटालियन होशंगाबाद इकाई कैडेट्स 12 दिवसीय स्पेशल राष्ट्रीय स्तर कैंप के लिए आंध्र प्रदेश रवाना हुए।एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट के पी नागरे एवं छात्र एनसीसी अधिकारी नंदिनी अग्रवाल ने बताया कि यह कैंप 12 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश के शहर काकीनाडा (पेड़ापुरम ) में आयोजित हो रहा है जिसमें छात्र इकाई से यू ओ अभिषेक गौर छात्रा इकाई से यू ओ शिवानी प्रजापति आरती निकिता सूहे आदि शामिल हो रहे हैं
इस कैम्प में भारत के सभी राज्यो के कैडेट्स सम्मिलित होंगे जो अपने अपने राज्यो की संस्कृति एवं कला से एक दूसरे को रूबरू होंगे इस तरह के कैंपों के माध्यम से कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास के निर्माण में एक अहम भूमिका होती है कैंप के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विनीता रघुवंशी डॉ जेके जैन विजेंद्र गुर्जर दीपक मालाकार सुनीत काशिव अभिषेक नागपुरे पंकज खैरनार दीपक बिबरिया एस यू ओ राकेश अजय प्रजापत सिद्धार्थ कौशल प्रवीण आदि ने बधाई प्रेषित की ।