एकेडेमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जीते गोल्ड सिल्वर व ब्रोंज़ मेडल

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
एकेडेमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जीते गोल्ड सिल्वर व ब्रोंज़ मेडल

टिमरनी
नई दिल्ली में AHPS मेगा कॉम्पिटिशन  गत 3,4 और 5 अक्टूबर को संपन्न हुये। जिसमें टिमरनी के एकेडेमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथी पद्मश्री से सम्मानित और ओलम्पिक विजेता श्री सुशील कुमार से विनर ट्रॉफ़ी प्राप्त की । इस मेगा इवेंट में  भारत के तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश,और मध्य प्रदेश के स्कूली बच्चे शामिल हुये। जिसमें AHPS टिमरनी के प्रतिभागियों ने रिले रेस में गोल्ड, क्रिकेट में सिल्वर, लॉन्ग जंप में सिल्वर, गायन में सिल्वर, ड्राइन्ग में सिल्वर, बेस्ट आउट ऑफ वैस्ट मे सिल्वर, 200 मीटर में ब्रोंज़ मेडल जीते हैं।जिनकी अगवानी टीमरनी रेल्वे स्टेशन पर की गयी। जिसमें राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजेंद्र उपाध्याय जितेंद्र सोनकिया श्रीकर चंद्र गद्रे रमाकांत पारे एवं स्कूल संचालक सचिन बलवटे द्वारा बच्चों को फूल माला पहनाकर मिठाई खिला कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी बच्चों को और साथ ही दिल्ली गये टीम लीडर प्रतिक मुहाले, मंजरी दिक्षित, निलेश वर्मा को संचालक सचिन बलवटे द्वारा बधाई दी गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top