सरकारी अस्पताल मे आने वाले मरीज व परिजनो की सुविधाओ मे होगी वृद्धि
रोगी कल्याण समिति टिमरनी की बैठक हुई संपन्न
रोगी कल्याण समिति टिमरनी की बैठक हुई संपन्न
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में रोगी कल्याण समिति टिमरनी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी अंकिता त्रिपाठी ने की, बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला हरदा डॉ. प्रदीप मोजेश, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सी आर रात्रे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जी. एस. कुशवाहा, BMO डॉ एम के चौरे, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पुष्पा देशमुख, डॉ राजेश मीना, डॉ उमेश खातरकर, एनएचएम सब इंजीनियर दिनेश सूर्यवंशी, बीपीएम आशीष साकल्ले, शैलेंद्र मालवीया उपस्थित रहे ।बैठक में समिति सचिव डॉ एम के चौरे ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया । समिति की नवीन कार्यकारिणी गठन पर चर्चा की गई एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया । BPM आशीष साकल्ले ने कायाकल्प अन्तर्गत किये गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया । कायाकल्प के गेप क्लोसर प्लान का पावर पॉइंट प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया ।बैठक मे संस्था में आने वाले मरीजों की सुविधाओं में विस्तार हेतु कई निर्णय लिए गए । कलर कोड अनुसार चादरें क्रय करने का निर्णय लिया गया । लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर कक्ष में एसी लगाने का निर्णय लिया गया ।रोगी कल्याण समिति अन्तर्गत कार्य कर रहे कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर मानदेय प्रदान करने का निर्णय लिया गया ।संस्था की पुराने भवन को डिस्मेंटल करने का निर्णय लिया गया ।संस्था की पुरानी अनुपयोगी एक्सरे मशीन को लाइट ऑफ कराने का निर्णय लिया गया । CMHO डॉ प्रदीप मोजेश ने शीघ्र ही कार्यवाही पुर्ण कर नई एक्स-रे मशीन लगाने का आश्वासन दिया ।स्वच्छ पेयजल हेतु एक आरओ सेट सहित वॉटर कूलर क्रय करने का निर्णय भी लिया गया ।पानी की आपूर्ति के लिये एक पृथक बोर कराने का निर्णय भी लिया गया ।इस अवसर पर SDM अंकिता त्रिपाठी एवं cmho डॉ मोजेस ने स्वास्थ्य कार्यक्रमो की समीक्षा भी की जिनमे प्रमुख रूप से NCD कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम, वनांचल मे स्वास्थ्य शिविर, संस्थागत प्रसव मे प्रगति लाने के निर्देश अधिकारी द्वय द्वारा दिए गये ।झोलाछाप डॉक्टरो पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गये ।बैठक उपरांत दोनो अधिकारियों ने संस्था का भ्रमण किया और कायाकल्प अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों का निरिक्षण किया ।

