पर्यावरण संरक्षण हेतु शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा सोलर लैंप का किया निर्माण

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
पर्यावरण संरक्षण हेतु शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा सोलर लैंप का किया निर्माण


टिमरनी
सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी में 2 अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी जी की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में आईआईटी मुंबई के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यार्थियों द्वारा सोलर लैंप निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें 100 छात्र पर्यावरण के प्रति अहिंसा की शपथ ली। इस कार्यक्रम के में संस्कार विद्यापीठ हरदा, सेंट मेरी स्कूल हरदा और सनराइज हायर सेकेण्डरी स्कूल टिमरनी, वैदिक विद्या पीठम चीचोट एवं स्थानीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कार्यशाला में भाग लिया। इस कार्यशाला में छात्र छात्राओं ने सोलर लैंप स्वयं द्वारा निर्माण किए गए और उसकी कार्य विधि को जाना। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नटवर पटेल संचालक संस्कार विद्यापीठ हरदा विशेष अतिथि राजेंद्र परमार क्षेत्रीय विज्ञान प्रमुख सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान, सुनील दीक्षित विभाग समन्वयक नर्मदापुरम एवं अध्यक्ष अनिल राजपूत संचालक सनराइज हायर सेकेंडरी स्कूल टिमरनी एवं विद्यालय संचालन समिति के सदस्य तथा विद्यालय परिवार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य अनिल पवार एवं आभार प्राचार्य  विनोद बोरसे ने माना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top