भाकिस ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं के संबंध में एसडीएम को सोपा ज्ञापन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
भाकिस ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं के संबंध में एसडीएम को सोपा ज्ञापन

टिमरनी
भारतीय किसान संघ द्वारा सोमवार को किसानों की ज्वलंत समस्याओं के संबंध में 14 सूत्री मांगों व मीडिया कर्मियों के साथ जनपद सीईओ द्वारा अभद्र व्यवहार के संबंध में  अनुविभागीय अधिकारी अंकिता त्रिपाठी को  ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में कहा गया कि अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर राहत राशि व बीमाराशि शीघ्र दिलाई जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर फोन रिसीव नहीं किया जा रहा है इसके लिए ग्राम स्तर पर रजिस्ट्रर रखकर सक्षम अधिकारी द्वारा उसकी समीक्षा की जाए। तहसील की समस्त सहकारी समितियों खाद बीज की व्यवस्था की जाए। कृषि उपज मंडी के दोनों प्लेट  चालू कराया जाए व बिजली विभाग द्वारा रवि सीजन से पूर्व खेत की ट्रांसफॉर्मर तार पोल  दुरूस्त किये जायें।मुख्य नहर के घटिया लाइनिंग की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए आदि विभिन्न समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की ।इस दौरान इस दौरान भारतीय किसान संघ के दीपचंद नबाद नरेंद्र दोगने  सुंदरदास पटेल परमआनंद दोगने रामकृष्ण राजपूत मुकेश पटेल छोटू पटेल रूपक गुर्जर ज्ञानदास गुर्जर आदि किसान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top