रक्त दान शिविर व बालमेला का हुआ आयोजन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

रक्त दान शिविर व बालमेला का हुआ आयोजन
टिमरनी


अग्रसेन जयंती में कार्यक्रम के अंतर्गत अग्रवाल समाज दारा रविवार अग्रवाल भवन में ब्लड डोनेशन कैम्प व अग्रसेन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रवाल समाज के अग्रबन्धुओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । रक्तदान महादान की भावना से लगभग 48 लोगों ने रक्त दान किया। जिसमें 9 महिलाएं और 39 पुरुष शामिल ने रक्तदान दिया जिसमें  समाज से दिनेश  गर्ग, विकेश गोयल, अमित गर्ग, आशीष गर्ग, अंकुश अग्रवाल, अर्पित गोयल, मयूर गुप्ता , नीतीश अग्रवाल एव महिलाओं में नेहा अग्रवाल, डॉली गोयल, भावना सिंहल आदि सभी ने रक्त दान किया इस मौके पर डॉ राहुल अग्रवाल डॉ रितेश अग्रवाल डॉ शीतल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। अग्रसेन मेले में महिलाओं और बच्चो ने भिन्न प्रकार के व्यजन व सामग्री आदि के स्टाल लगाए गए।वही बैटमिंटन और केरम प्रतियोगिता में पुरुषों में प्रतीक सिंहल एव महिलाओ में भावना सिंहल विजेता रही। सोमवार को छोटे बच्चों के लिए प्रतियोगियाएँ रहेगी।इस मौके पर अश्रुत अग्रवाल गौरब अग्रवाल हिमांशु बंसल आदि सहित सामाजिक बन्धु महिलाये बच्चे युवा बुजुर्ग आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top