देश के महात्यौहार लोकसभा निर्वाचन में दिव्यांग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
देश के महात्यौहार लोकसभा निर्वाचन में दिव्यांग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें

सामाजिक न्याय विभाग द्वारा मंगलवार को जनपद पंचायत सभाग्रह हरदा में दिव्यांग जनों हेतु स्वास्थ परीक्षण एवम मतदान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।उपस्थित सभी दिव्यांग जनों का स्वास्थ परीक्षण किया गया ।दिव्यांग जन मतदाताओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यशाला में अपर कलेक्टर डॉ प्रियंका गोयल ने कहा की चुनवा आयोग द्वारा दिव्यांग जनों के शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुविधाये प्रदान की जा रही है। डिप्टी कलेक्टर कु अंकिता त्रिपाठी ने अपने मत की महत्ता को बताया एवम सुगम्य मतदान की जानकारी दी ।दिव्यांग आइकॉन बलवीर सिंह राजपूत जनपद में दिव्यांग जनों को सम्बोधित करते कहा की मै स्वयं भी दिव्यांग और 18 वर्ष की आयु से ही अपने मताधिकार का उपयोग करते आ रहा हूं। दिव्यांग जन किसी से कम नही है तो फिर इस देश के इस महा त्योहार में क्यो किसी से कम रहे राजपूत ने उपस्थित दिव्यांग जनों से शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की ।कार्यशाला में जनपद सीईओ ,हरदा तहसीलदार हंडिया डा.कपिल पटेल, डॉ शैलेन्द्र ठाकुर , डॉ कंचनवाला राठौर शास.चिकित्सालय हरदा ,डा.कपिल राव प्रेम जाट डी डी आर सी हरदा ,पवन किरार संकेत श्रीवास्तव, अभिषेक साहू, फिरोजा खान सामाजिक न्याय हरदा से उपस्तिथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top