कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद से वंचित न रहे- श्री विश्वनाथन
जिला स्तरीय पल्स पोलियो टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
/कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय पल्स पोलियो टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने कहा कि यह अभियान काफी महत्वपूर्ण है भारत पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, किन्तु हमें अभी भी सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि हमारे पड़ोसी देश आज भी पोलियो मुक्त घोषित नहीं हुए है। उन्होने निर्देशित किया कि सभी अभियान के प्रथम दिवस में ही 80 प्रतिशत से अधिक बच्चों को कवर करना सुनिश्चित करें। इस हेतु माइक्रो प्लान सही तरिके से तैयार करें। यदि आपका माइक्रो प्लान अच्छा होगा तो आउटकम भी अच्छा प्राप्त होगा। कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद खुराक से वंचित न रहे।
बैठक में सीएमएचओ डाॅ. प्रदीप मोजेस ने निर्देशित किया कि सभी बीएमओ अभियान के पहले दिन ही 80 प्रतिशत से अधिक बच्चों को दवा पिलाना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि पिछले वर्ष जिले में चैसठ हजार सत्ताईस बच्चों को पल्स पोलियों की दवा पिलाई गई थी। इस बार हमारा चैसठ हजार बच्चों का लक्ष्य है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, हम शतप्रतिशत बच्चों को दवा पिलाये। उन्होने निर्देशित किया कि अभियान के दौरान सी टीम द्वारा प्रथम दिवस से ही हाउस टू हाउस जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाती है। कुछ क्षेत्र ऐसे होते है जहाँ दवा पिलाने से इंकार किया जाता है ऐसे क्षेत्रों में बीएमओ विशेष ध्यान दे। एसएमओ डब्ल्यूएचओ ने बैठक में बताया कि 7 अप्रैल से पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हो रही है, जो एक ही चरण में होगा। अभियान हेतु सभी आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रापर ट्रेनिंग हो जाए। अभियान को सफल बनाने हेतु आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अभियान का प्रचार-प्रसार कर लोगों को पोलियो की खुराक पिलाने हेतु प्रेरित करें।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सीएमएचओ डाॅ. प्रदीप मोजेस, जिला टीकाकरण अधिकारी श्री सुभाष जैन, एसएमओ डब्ल्यूएचओ डाॅ. अविनाश कनेरे, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री ललित डेहरिया शहरी नोडल अधिकारी श्री राजेश सिसोदिया, डीपीएम श्री महेश साहू, जिला मीडिया अधिकारी श्री आई. तिग्गा, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, समस्त बीईई, समस्त बीसीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।