मतदाता जागरूकता हेतु मिनी मैराथन 17 अप्रैल को

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
मतदाता जागरूकता हेतु मिनी मैराथन 17 अप्रैल को

नोडल अधिकारी स्वीप मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2019 में अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने के लिये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत 17 अप्रैल को प्रातः 6ः30 बजे से मिनी मैराथन का आयोजन किया जावेगा। नर्मदीय धर्मशाला से घण्टाघर, चांडक चैराहा, प्रताप टाॅकीज, काली मंदिर से होते हुये नेहरू स्टेडियम गेट क्रमांक 4 पर मैराथन का समापन होगा। मैराथन में जिले के समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं शिक्षा विभाग के शासकीय/अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक/कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं खिलाड़ी भाग लेंगे। ‘मिनी मैराथन‘ के लिए इच्छुक नागरिक भी इस आयोजन में भाग लेकर चुनाव के इस महापर्व में अपनी सहभागिता दे सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top