महिला मोर्चा ने आयोजित किया कुमकुम हल्दी कार्यक्रम

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
स्थानीय रेन बसेरा परिसर में भारतीय जनता महिला मोर्चा की महिलाओं ने मकर संक्रांति  के अवसर पर  हल्दी कुमकुम एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें 500 से अधिक महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। जिसमें बतौर अतिथि श्रीमती शैलजा संजय शाह, विशेष अतिथि श्रीमती निधि राजपूत मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री विजय गोयल ने की।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्छ श्रीमती प्रीति बंसल एवं अतिथियों द्वारा  मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख  दीप प्रज्वलित किया गया  एवं  महिलाओं ने  सभी अतिथियों का  पुष्पहारों से  स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती शैलजा शाह ने कहा कि हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम हमारी परंपराओं हमारी संस्कृति का एक अंग है इस कार्यक्रम के माध्यम से स्त्रियां एक दूसरे को सुहाग की सामग्री वितरण करती है एवं सदा सुहागन रहने की की मंगल कामनाएं करते हैं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने यह कार्यक्रम आयोजित कर निश्चित रूप से एक अनूठा आयोजन किया है। उन्होंने सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इसी तरह श्रीमती गायत्री गोयल ने भी उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती शैलजा शाह एवं अन्य अतिथियों ने सभी महिलाओं को कुमकुम तिलक लगाकर सुहाग की सामग्री वितरित की। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती प्रीति बंसल ने किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारी पार्षद रेखा तिवारी, मीना ताम्बूलकर, संगीत भैसारे, कांता गुहा, आशा कौशल,  निम्मा कौशल  एवं जनपद सदस्य निशा दुबे, महिला मोर्चा जिला मंत्री पूजा शर्मा भी मौजूद थी कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती अक्षता शांडिल्य, योजना अग्रवाल, क्षमा मालवीय, रेवा डोंगरे, पुष्पा रात्रे, अनीता परदेसी, संगीता कौशल, बेला जलखरे, उषा राजपूत, प्रतिमा गौर, रीना कुशवाहा, वंदना तोमर, उषा रात्रे, सुनीता राजपूत, गीता वनोरिया, अनुसुइया, एवं सीमा का विशेष योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top