पाले से फसलों की सुरक्षा हेतु कृषि विभाग द्वारा सलाह दी गई

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
पाले से फसलों की सुरक्षा हेतु कृषि विभाग द्वारा सलाह दी गई
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा किसान भाईयों को सुरक्षा एवं सतर्कता हेतु सलाह दी गई है। कृषि विभाग ने कहा है कि किसान पाले का पूर्व अनुमान लगाते हुए बचाव के उपाय करें।
पाले से बचाव के लिये रात में खेत में 6-8 जगह धुंआ करना चाहिये। धुंआ इस प्रकार किया जाना चाहिये, जिससे धुंआ सारे खेत में छा जाये तथा खेत के आसपास का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक आ जाये। इस प्रकार धुंआ करने से पाले से फसल का बचाव किया जा सकता है। पाले की संभावना पर हल्की सिंचाई, जिससे कि खेत गीला हो जाये, कर देना चाहिये। इसी तरह रस्सी का उपयोग भी पाले से काफी सुरक्षा प्रदान करता है। इसके लिये दो व्यक्ति सुबह-सुबह जितनी जल्दी हो सके, एक लम्बी रस्सी को उसके दोनों सिरों से पकड़कर खेत के एक सिरे से दूसरे सिरे तक ले जाते हैं। इससे फसल पर रात का जमा पानी गिर जाता है और फसल की पाले से रक्षा हो जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top