एक लाख रूपए से अधिक के सभी लेनदेन पर रहेगी नजर

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

हरदा-
एक लाख रूपए से अधिक के सभी लेनदेन पर रहेगी नजर
निर्वाचन आयोग द्वारा जिले को व्यय संवेदनशील घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस. विश्वनाथन ने जिले के बैंकर्स की बैठक आयोजित कर स्पष्ट निर्देश दिये है कि निर्वाचन की घोपणा से पिछले दो महिनों में एक लाख रूपए से अधिक के नगद,खाते से रकम ट्रांसफर की जानकारी उपलब्ध कराएं। जमा कराई रिपोर्ट में संदेहास्पद ट्रांजेक्शनों को विशेष हाईलाईट किया जाए।बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों से अवगत कराते हुए बताया गया कि टुकड़े-टुकड़े में कई बार किये गये असामान्य एवं संदेहास्पद ट्रांजेक्शनों, जिले/निर्वाचन क्षेत्र में आरटीजीएस या अन्य माध्यमों से एक बैंक खाते से विभिन्न व्यक्तियों के खाते में राशि का असामान्य रूप से अंतरण, अभ्यार्थियों या उनकी पत्नी या उनके आश्रितों द्वारा दाखिल किये गये शपथ पत्र में उल्लेखित बैंक खातों में रूपए एक लाख से अधिक की नगद राशि जमा करने या निकालने, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दल के खाते से रूपए एक लाख से अधिक की नगद राशि की निकासी या जमा करने तथा अन्य कोई भी संदेहजनक नगद लेन-देन, जिसे निर्वाचकों को रिश्वत देने के लिये प्रयोग किया जा सकेगा संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएं। संदेहास्पद ट्रांजेक्शनों को हाईलाईट किया जावे। जहाँ भी यह संदेह हो कि नगद राशि का प्रयोग निर्वाचकों के रिश्वत देने के लिए कहा जा सकता है। तथापि, यदि जमा की जाने वाली या निकासी की नगद धन राशि की रकम रूपए दस लाख से अधिक हो, तो ऐसी सूचना को आयकर विभाग के नोडल अधिकारी को आयकर विधियों के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करने के लिये भेजें।बैठक में लीड बैंक मेनेजर श्री एसके जोठे सहित बैंक अधिकारीगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top