टिमरनी
शुक्रवार भाजपा प्रत्याशी संजय शाह सैकड़ों कार्यकर्ता के जनसमूह के साथ नगर में जनसंपर्क किया और नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रैली निकाली । नामंकन व् जनसम्पर्क रेली बस स्टैंड से प्रारंभ होकर स्टेशन बस्ती मुख्य मार्ग से न्यू मार्केट सूर्य टावर होते हुए इतवारा बाजार भैरव मंदिर गांधी चौक होते हुए शंकर मंदिर प्रांगण पहुंची। नगर में जनता द्वारा जगह जगह पर भाजपा प्रत्याशी संजय शाह का फूलों से स्वागत किया। स्थानीय शंकर मन्दिर प्रागण में आम सभा आयोजित की गई जिसमें भाजपा प्रत्याशी संजय शाह ने कार्यकर्ताओ को सबोधित किया। इस दौरन भाजपा जिला अध्यक्ष अमरसिंह मीणा विधानसभा प्रभारी उपेन्द्र गद्रे भाजपा मण्डल अध्यक्ष कैलाश डूडी राधेश्याम गौर मनीष निशोद अनिल किरार उदय कोल्हटकर अतुल बारगे नीलेश जोशी सुनील दुबे विनीत गीते के कार्यकर्ता और पद अधिकारी उपस्थित रहे। इस उपरांत हरदा पहुच कर भाजपा प्रत्यासी संजय शाह ने नामंकन फार्म दाखिल किया ।
शाह ने सैकड़ों कार्यकर्ता के जनसमूह के साथ निकली रैली दाखिल किया नामांकन
नवंबर 09, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें