बच्चों को दी उनके अधिकारो की जानकारी

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

बच्चे बोले यदि होगा शोषण  तो करेंगे 1098 पर शिकायत

गुरुवार ग्राम सोडलपुर की शासकीय प्रा. बालक शाला , शासकीय मा.बालक शाला, शासकीय माध्यमिक कन्या शाला में गुड टच बेड टच औरबच्चों के अधिकार की कार्यशाला हुयी जिसमें शेडों संस्था के मधुर ने स्कूली बच्चों को गुड टच बेड टच के  बारे में जानकारी दी जिसमें बच्चों को बताया गया कि यदि आपको कोई ग़लत तरह से छुए या किसी प्रकार से लेंगिक शोषण करे तो इसकी शिकायत 1098 पर करे । संस्था की साथी दीपिका बच्चों के चारों अधिकारो के बारे में बताया साथ ही बाल श्रम और बाल विवाह के बारे में जानकारी दी, बच्चों ने कहा कि यदि हमारे आस पास या दोस्तों में यदि कोई बाल विवाह होगा और कोई बच्चा बाल श्रम करेगा तो हम उसकी शिकायत पुलिस में करेंगे । साथ ही बच्चों को पुरस्कार बाँटे ।सीमा कौशल और ममता रिछारिया मेडम ने संस्था के कार्य की सराहना की और बच्चों के अधिकारो के लिए चल रहे इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग के लिए सहमति दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top