मत प्रतिशत मोबाइल एप से आमजन को उपलब्ध होगी मतदान प्रतिशत की जानकारी

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

मत प्रतिशत मोबाइल एप
विधानसभा निर्वाचन 2018 में मतदान के दिन मतदान केन्द्रों पर होने वाले मतदान प्रतिशत की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मत: मोबाइल एप तैयार किया गया है। उपरोक्त एप का उपयोग पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-एक एवं सेक्टर आफीसर द्वारा किया जाएगा। उपरोक्त एप के उपयोग हेतु संबंधित को अपने एंड्रायड फोन के प्लेस्टोर में जाकर एप डाउनलोड करना होगा। एप डाउनलोड हो जाने के पश्चात् संबंधित उपयोगकर्ता द्वारा अपने मोबाइल नम्बर से लॉगिन किया जा सकेगा। उक्त कार्य हेतु प्रत्येक पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी क्रमांक-एक के मोबाइल नम्बर की मेपिंग उनके मतदान केन्द्र से की जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक मतदान केन्द्र हेतु पंजीकृत मोबाइल नम्बर से ही उपरोक्त एप का उपयोग किया जा सकेगा।
मतदान दिवस को संबंधित पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-एक अथवा सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा मतदान प्रारंभ होने के पश्चात् प्रत्येक घंटे अर्थात प्रारंभ से 9 बजे, 10 बजे, 11 बजे, 12 बजे, 1 बजे, 2 बजे, 3 बजे, 4 बजे, 5 बजे एवं अंतिम रूप से अपने मतदान केन्द्रों पर मतदान करने वाले पुरूष एवं महिला मतदाता की संख्यात्मक जानकारी दर्ज कर भेजी जाएगी जो भोपाल मुख्यालय स्थित सर्वर में एकत्रित होगी तथा जिसे प्रमुख स्थानों पर मतदान के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।
सामान्य तौर पर मोबाइल एप ऑन लाइन मोड में कार्य करेगी। किन्तु इन्टरनेट नेटवर्क नहीं होन पर भी एसएमएस सर्विस के माध्यम से आफलाइन मोड में मोबाइल एप पर दर्ज डाटा भोपाल स्थित सर्वर में एकत्रित किया जा सकेगा। इस प्रकार भी मतदान केन्द्रों से मतदान की अद्यतन जानकारी प्राप्त हो सकेगी एवं आमजन को समय-समय पर मतदान के अवगत कराने में यह मोबाईल एप अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top