टिमरनी
गुरूवार नेशनल हाइवे पर सब्जी बाजार के समीप रहटगांव रोड पर सुबह लगभग 10ः30 बजे तेज रफतार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार ट्रक से बाइक को टक्कर लगने के कारण बाइक सवार अनुराग पिता शेलेन्द्र सिंह के पैर में गंभीर चोट आई। जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाॅ मीणा द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस द्वारा मामला कायम किया गया।