दिव्यांग जनों के सुगम मतदान हेतु लगातार प्रयास

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

दिव्यांग जनों के सुगम मतदान हेतु लगातार प्रयास
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस. विश्वनाथन ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नियुक्त ऐसेसिबिलिटी आॅब्जर्वर डाॅ. बागड़ी गौतम को बताया कि जिले में विधानसभा निर्वाचन 2018 में कुल 515 मतदान केन्द्र है। जिले में दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 3159 है, जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्र. 134 टिमरनी में 1848 तथा विधानसभा क्षेत्र क्र. 135 हरदा में 1311 मतदाता दिव्यांग है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को स्वीप योजना अंतर्गत मतदान हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है। जिला स्तर पर दिव्यांगजन हेतु संयुक्त कलेक्टर एवं उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग श्रीमती प्रियंका गोयल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दिव्यांगजनों को मतदान करने की प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु मास्टर ट्रेनर के रूप में डाॅ. कपिल राव दाविरकर सीनियर फिजियोथैरापिस्ट जिला विकलांग पुर्नवास केन्द्र हरदा को नियुक्त किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय दिव्यांग समिति के गठन के साथ ही विधानसभावार दिव्यांग समिति का गठन किया गया है। जिले में सुप्रसिद्ध दिव्यांग श्री बलवीरसिंह राजपूत जो कि स्वयं दिव्यांग होते हुये भी दिव्यांगों के लिये विगत 10 वर्षो से उनके कल्याण एवं पुर्नवास हेतु प्रयासरत है, को जिला स्तर पर आईकान नियुक्त किया गया है। जिले के विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यांगजनों को मतदान केन्द्रांें पर सुगमता हेतु दिव्यांग मित्र एवं सहयोगी नियुक्त किये गये है, जिसमें दिव्यांग मित्र के रूप में स्वयं सेवी संस्थाओं के वालेंटियर/
शासकीय कर्मचारी को एवं दिव्यांग सहयोगी के रूप में पारिवारिक सदस्य/परिचित को नियुक्त किया गया है। इस हेतु जिले में बैठक के माध्यम से स्वयं सेवी संस्थाओं को आमंत्रित कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दिव्यांग मतदाताओं हेतु उनके आवागमन के लिये व्हीलचेयर के द्वारा मतदान स्थल तक लाने ले जाने हेतु व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दिव्यांग मतदाताओं हेतु उनके आवागमन के लिये रेम्प का निर्माण कर दिव्यांगों को मतदान केन्द्रों पर सुगम वातावरण प्रदान किया जाएगा। जिले के दिव्यांगजनों को मतदान हेतु जागरूक करने एवं मतदान करने की प्रक्रिया से परिचित कराने हेतु जिले में विभिन्न स्थानों पर ईव्हीएम एवं व्ही.व्ही.पेट मशीन के माध्यम से मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई एवं साथ ही वर्तमान में दिव्यांग फे्रंडली ईव्हीएम मशीन, जिसमें दृष्टि बाधित हेतु ब्रेल पद्धति के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्थित विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यांगजनों की सुगमता हेतु विधानसभा क्षेत्र 135 हरदा में मतदान केन्द्र क्र. 107 एवं विधानसभा क्षेत्र 134 टिमरनी में मतदान केन्द्र क्र. 51 को सुगम मतदान केन्द्र के रूप में स्थापित किया गया है। मतदान केन्द्र क्र. 107 में कुल 4 दिव्यांग तथा मतदान केन्द्र क्र. 51 में 11 दिव्यांग मतदाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top