राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का हुआ आयोजन
टिमरनी-
शुक्रवार भाउ साहेब भुस्कुटे शासकीय स्नातक महाविद्यालय टिमरनी में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसका विषय पटकथा लेखन - रोजगार एवं कला रखा गया । इस संगोष्ठी के उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि श्री अख्तर अली रायपुर ( छ.ग. ) श्री पंकज सोनी विशेष अतिथि एवं मुख्य वक्ता छिदवाड़ा डॉ. जी. आर. ढेमरे सहायक प्राध्यापक एवं मराठी साहित्य कार शासकीय महाविद्यालय जलगांव (महाराष्ट्र ) डॉ. हंसा व्यास सहायक प्राध्यापक एन एम. बी महाविद्यालय होशंगाबाद एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विनीता रघुवंशी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । उदघाटन सत्र में मुख्य वक्ता अख्तर अली ने पटकथा के महत्व को रेखांकित किया । उन्होने कहा कि पटकथा के शब्द को दृश्य बनाना पड़ता है। और एक अच्छे लेखक को अच्छा अभिनेता होना चाहिये । छिदवाड़ा से पधारे नाटककार श्री पंकज सोनी ने नाटको में पात्र के अनुरूप कहानी लिखने के महत्व को बताया। एवं विशेष अतिथियों ने पटकथा लेखन की बारिकियों एवं रोजगार की विभिन्न संभावनाओं को विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया । संगोष्ठी में महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में मंदसौर जिले में संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थ श्री शैलेन्द्र सितारे नगर के वरिष्ठ शिक्षक श्री राजेन्द्र उपाध्याय समेत अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
संगोष्ठी के प्रथम सत्र में विभिन्न स्थानो से पधारे प्राध्यापक/सहायक प्राध्यापक/शोधार्थीयों ने अपने शोध पत्रों का वाचन प्रस्तुत किया । इन शोध पत्रो में पटकथा लेखन के अंतर्गत विभिन्न आयामो एवं रोजगार की विस्तृत संभावनाओं को प्रस्तुत करने का सफल प्रयास किया गया।
अंतिम सत्र में एप्टा ग्रुप हरदा के संचालक श्री संजयजी तेनगुरिया के द्वारा नाटक का रोचक मंचन किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री सुनित काशिव के द्वारा किया गया एवं आभार श्री मनीष परसाई के द्वारा किया गया। संगोष्ठी में महाविद्यालयीन परिवार के श्रीमती स्वाति उपाध्याय श्री अभिषेक अग्रवाल एवं महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।