विद्युत कनेक्शनों की जांच हेतु 40 टीमों का गठन।
उपमहाप्रबंधक मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड हरदा श्री वतन खाड़े द्वारा 31 अक्टूबर को बैठक आयोजित कर निर्देशित किया कि जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों की जाँच करें, यदि उनके द्वारा बिना स्थाई/अस्थाई कनेक्शन लिये बगैर विद्युत का उपयोग करते पाया जाता है तो उनके विरूद्ध चोरी का प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जावे। इस हेतु विद्युत चोरी किये जाने वाले उपभोक्ताओं के विरूद्ध 40 टीमों का गठन किया गया है। उन्होने बताया कि चैकिंग का कार्य 40 टीमों द्वारा एक साथ जिले के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी एक माह तक लगातार किया जावेगा।
विद्युत कनेक्शनों की जांच हेतु 40 टीमों का गठन
अक्टूबर 31, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें