मुख्यमंत्री कप का हुआ आयोजन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
 टिमरनी
शुक्रवार शासकीय कन्या शाला स्कूल टिमरनी में ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री कप का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक के नयागांव गाडामोड़ कला टिमरनी पानलाई सोडलपुर रहटगांव आलमपुर आदि के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कबड्डी कराटे 100 मीटर दौड़ 200 मीटर दौड़ 400 मीटर 1000 मीटर दौड़ बालक बालिका वर्ग , गोला फेंक ,भाला फेंक ,ऊँची कूद आदि प्रतियोगिता में लगभग 200 से अधिक खिलाडीयो ने भिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया ।इस मोके पर विभागीय कोच विकास पाण्डेय समन्वयक टिमरनी हिना खान कबड्डी कोच मुबारक खान अंकित जोशी कराटे कोच रितेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता के चयनित  खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top