टिमरनी
सोमवार को होशंगाबाद में आयोजित संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में टिमरनी के 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमे से 9 खिलाड़ियो ने प्रथम स्थान हासिल किया। इंदौर आयोजित होने बाली 10 से 14 अगस्त को
राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। जिसमें बालक वर्ग मे संजय परते , दुर्गेश धुर्वे ,आदित्य गोहिया, अनस परियानी,बही बालिका वर्ग में प्रियल गौर, ईशिका कुर्मी , सोनिका हलवी , स्नेहा सांगुले, रिंकी परते ने अपना स्थान हासिल किया । मुख्य कराटे प्रशिक्षक रितेश तिवारी ने बताया के इस बार संभाग स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र के बालक बालिकाओ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर चयन हुए हैं।इस उपलब्धि पर सुनील दुबे राम निवास जाट आनंद तिवारी अनिल दुबे नीरेन्द्र सिवरिक महाविद्यालय कराटे प्रशिक्षिका भावना चैबे,मना मंडलेकर नीलम राय, अनीश कहार, अनुपम सांगुले, सतीश वर्मा, आरती दुनगे, सुरुचि चैरे ,दिव्या बिले ने बच्चो को राज्यस्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।