टिमरनी-
गुरुवार शासकीय महाविद्यालय टिमरनी के स्ववित्तीय अतिथि विद्वान एवं कर्मचारी समिति पाठ्यक्रम के अध्यापकों द्वारा जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विधायक संजय शाह को स्ववित्तीय पाठ्यक्रम में नियुक्त अतिथि विद्वान कर्मचारियों का मासिक मानदेय एवं अवकाश का प्रावधान शासकीय अतिथि विद्वान के समान करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि शासकीय अतिथि विद्वानों का मानदेय शासन द्वारा ₹30000 मासिक किया गया है तथा अवकाश का प्रावधान किया गया है वर्तमान में समिति अतिथि विद्वानों कर्मचारियों को समिति द्वारा निर्धारित वेतन दिया जाता है जो कि बहुत कम है जबकि समिति अतिथि विद्वान नियमित रूप से महाविद्यालय में 7 घंटे से अधिक समय तक रुक कर समस्त दायित्व पूर्ण ईमानदारी से निभा कर रहे हे।स्ववित्तीय पाठ्यक्रम में नियुक्त अतिथि विद्वान कर्मचारियों का मासिक मानदेय एवं अवकाश का प्रावधान शासकीय अतिथि विद्वान के समान करने की माँग की गई।इस दौरान सुनित काशिव पंकज रहाडे के पी नागरे दीपक मालाकार अभिषेक नागपुरे विजेंद्र गुर्जर दीपक बिबरिया उपस्थित रहे।
विधायक शाह को स्ववित्तीय अतिथि विद्वान एवं कर्मचारी ने सौपा ज्ञापन
जुलाई 26, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें