दीपक यादव टिमरनी-
विधायक संजय शाह के प्रयासों के चलते अब विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिच्छापुर ओर करताना के हजारों रहवासियों को मिलेगी नलजल योजना की सुविधा।ग्राम बिच्छापुर में 1करोड़ 18लाख एवं ग्राम करताना में 1करोड़ 18लाख की लागत राशि से नलजल ,वाटरफिल्टर कार्य होगा जिसका भूमिपूजन शुक्रवार को विधायक संजय शाह ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विजय सावनेर,मण्डल अध्यक्ष कैलाश डूडी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष निशोद मौजूद रहे।लाभान्वित इन दोनों ग्राम पंचायतों द्वारा भूमिपूजन ,सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।विधायक शाह ने ग्रामीणों को नलजल योजना ग्राम में आने पर बधाई दी साथ ही पंचायत को शीघ्र कार्य कराने की बात कहते हुए जल के सदुपयोग करने की गुजारिश की।ग्रामीणों ने विधायक संजय शाह,पार्टी नेताओं का धन्यवाद देते हुए आभार माना।विधायक शाह ने ग्राम करताना के शासकीय स्कूल में सांस्कृतिक मंच निर्माण हेतु विधायक निधि से 25हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।विधायक शाह ने ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याएँ जानी एवं शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।विधायक संजय शाह,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने पितृपुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर ग्राम बिच्छापुर, करताना में पौधारोपण किया।कार्यक्रम के दौरान बलराम डूडी,मनोज मालवीय,सुनील डूडी,मंगल डूडी,रामनिवास जाट,रेवाराम भिलाला, मुकेश पटेल,सुनील बसवाना,बलराम सिंह,भीमसिंह, राहुल कलम सहित अनेक कार्यकर्ता ग्रामवासी मौजूद रहे।