गांव की बेटियो ने जीते स्वर्ण और कास्य पदक

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

त्रिमूर्ति न्यूज टिमरनी दीपक यादव
टिमरनी-
23 वी अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता नेपाल देश के काठमांडू शहर में आयोजीत की गई जिसमें आलमपुर गाँव  की बेटी मना मंडलेकर ने 40kg वर्ग भार में  स्वर्ण पदक अर्जित किया बही रिंकी परते ने 50 kg बर्ग भार में  कास्य पदक अर्जित किया , कराटे प्रशिक्षक रितेश तिवारी ने बताया कि सोडलपुर गाँव की बेटी खुशबू गहलोद ने 45kg वर्ग भार में ,टिमरनी की आरती दुनगे 30kg वर्ग भार में कांस्य पदक जीता बालक वर्ग में अनीश कहार ने 55kg वर्ग भार ,करण रामटेक 50kg वर्ग भार, विकाश वर्मा 45kg वर्ग भार में कास्य पदक अर्जित किया साथ ही हर्ष पथोरिया ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।
इस अवसर पर टिमरनी sdm पीके पाण्डे जी ने बधाई दी साथ ही भोपाल में कतिया समाज के पदाधिकारियों ने भोपाल रेलवे स्टेशन में खिलाड़ियो का सम्मान किया।सभी समस्त कराटे खिलाड़ियो ने विजेता खिलाड़ियो को बधाई दी। साथ खिलाड़ियो की इस उपलब्धि पर नगर के लोगो ने भब्य स्वागत ढोल बाजे बजाकर टिमरनी सहित आलमपुर, सोडलपुर, रहटगांव, में भी जुलुस निकाला गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top