टिमरनी
नगर में गणगौर महोत्सव का आयोजन हर्षोलस से मनाया जा रहा हे । नगर के हनुमानपुरा वार्ड में लीलाधर वर्मा परिवार दारा गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया हे जिसमे प्रतिदिन नगर सहित आसपास के क्षेत्र से सैकड़ो लोग गणगौर महोत्सव में पधारकर गणगौर माता के दर्शन लाभ लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे है। दूरदराज से प्रतिदिन रात्रि में भजन मंडलियों पधार रही है। जिनके द्वारा बहुत ही सुंदर शानदार प्रस्तूति दी जा रही है। गुरुवार को भी लगभग एक दर्जन भजन मंडली एवं बाल कलाकारों ने बहुत ही सुंदर भजनों एवं स्वाग की प्रस्तूति देकर उपस्थित जनमानस का मन मोह लिया। कार्यक्रम के लिए आकर्षक रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया और मेवा के प्रसाद का वितरण किया जारहा हे ।
नगर में मनाया जारहा हर्षोउल्लास से गणगौर उत्सव
अप्रैल 12, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें