विधायक शाह के प्रयासों से जिलें में बनेगे 18 स्कूल भवन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी-क्षेत्रीय विधायक संजय शाह मकड़ाई के अथक प्रयासों से हरदा जिले को करोडों रूपये के हायर सेकेण्ड्री के 18 स्कूल भवनों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान के आशीर्वाद व माननीय शिक्षा मंत्री कु विजय शाह के सहयोग  एवं  विधायक संजय शाह जी के कुशल प्रयासों से जिले को मिली इस अनूठी सौगात से आज दिनांक  30 नवम्बर को जिले की टिमरनी विधानसभा को 10 कन्या हायर सेकेण्ड्री व हरदा में  8 हायर सेकेण्ड्री स्कूल भवनों की सौगात देने के लिए क्षेत्रीय जनता ने दिल से आभार व्यक्त किया है।

इन स्थानों पर बनेंगे हायर सेकेण्ड्री भवन

टिमरनी, सिराली, हंडिया, पिपल्या सिराली, नयापुरा, रहटगांव, सिराली, मांदला, सोनतलाई, सोडलपुर, करताना, चारखेड़ा, खेड़ा, मगरधा, बिच्छापुर, अपगांव कला, बारंगा, छिपानेर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top