आज राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय महाविद्यालय टिमरनी एवं टिमरन नगर विकास प्रस्फुटन समिति टिमरनी के द्वारा चलाये जा रहे रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क जल सेवा में भोपाल से रासेयो के बिश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. अनन्त कुमार सक्सेना ने सहभगिता कर जल सेवा की और स्वयं सेवकों की सराहना की जिस तरह आज के युवाओं के बारे में समाज में जो विचार है उस से हटकर एन. एस. एस. टिमरनी के स्वयं सेवक युवा साथी नियमित रूप से गर्मियों में जल सेवा कर करते हुए मिनरल वाटर का ठंडा पानी रेल में यात्रा कर रहे यात्रियों को उपलब्ध करवा रहे है वो सराहनीय है कॉलेज परीक्षाओं और इतनी गर्मियों के बाद भी स्वयं सेवकों का उत्साह देखते ही बनता है डॉ सक्सेना ने धूप से बचने के लिए इन जल सेवको के लिए एन. एस. एस. के कैप (टोपी) वितरित करते अपने हाथों से पहनाई ।साथ ही डॉ. सक्सेना ने पक्षियों के लिए जल पात्र भी लगाये इस अवसर सुनित काशिव, राजकुमार वर्मा दीपक मालाकार, डी एन व्यास, हरीश गोहिया, अनुपम भारद्वाज, अंशुल अग्रवाल, श्रीनिवास चौधरी साहित आदि उपस्थित रहे ।


