नगर विकास प्रस्फुटन समिति ने पक्षियों के लिए लगाये जल पात्र

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

नगर विकास प्रस्फुटन समिति टिमरनी के द्वारा पक्षियों के संरक्षण के लिए समिति ने लगाए जल पात्र गर्मियों में प्यास के कारण पक्षियों को अपनी जान गवानी पड़ती है इसको लेकर समिति ने आज नगर के विभिन्न स्थानों पर जल पात्र लगाये जिससे पक्षियों की जान को बचाया जा सके मिट्टी से बने जल पात्र एवं बेस्ट मटेरियल से जैसे तेल के डिब्बे को काट कर जल पात्र का आकार दिया हम सभी युवा नगर वासियों से अपील करते हैं कि वह भी ऐसा अपने घर में कर अपने घर या आस पास अधिक से अधिक जल पात्र लगाये जिससे पक्षियों की जान को बचाया जा सके आज से इसकी शुरुआत समिति के युवाओं ने की यह युवा आगे भी इस मुहीम को जारी रखेंगे आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में डॉ. एम. के. चोरे, डॉ. पुष्पा देशमुख, पुलिस थाने में टी. आई. श्री मनोज सिंह, श्री राजेश गुर्जर सहित स्टॉफ, बस स्टेशन पर  नगर पालिका सी.एम.ओ. एच. आर. खाड़े, रेल्वे स्टेशन पर ब्लाक समन्वयक अनुपम भारद्वाज, श्री ब्रजेश रिछारिया के द्वारा लगाये गए यह मुहीम समिति अध्यक्ष हरीश गोहिया के नेतृत्व में चलाई जा रही है जिसमे समिति के सदस्य पंकज खंडेरिया पूजा सोनी दीपक गौर माधव भारद्वाज हिमांशु कौशल मिलन सोनपुरे ज्योति मंडरई, स्वाति लोवंशी शिवानी अग्रवाल विमल सेन नितिन कौशल मधुर भारद्वाज विमल सोनी इत्याति ने अपना सहयोग दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top