नगर को मिली नई ट्रेन की सौगात

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

जनता की मांग पर बीजेपी जनप्रतिनिधियो के अथक प्रयासों से टिमरनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन स्टापेज की मिली सौगात।जनपद पंचायत सांसद प्रतिनिधि जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम डूडी ने जानकारी देते हुए बताया कि टिमरनी को रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा स्थानीय सांसद ज्योति धुर्वे जी ,विधायक संजय शाहजी,पूर्वमंत्री कमल पटेलजी,जिला अध्यक्ष अमरसिंह मीणा जी के प्रयासों से भुसावल नागपुर फ़ास्ट पैसेंजर(2211) ट्रेन के स्टापेज की सौगात दी गई।लम्बे समय से जनता एवं जनप्रतिनिधियो,एवं अन्य संघठनो द्वारा ट्रेन स्टापेज की मांग रखी जा रही थी जो अब जाकर पूरी हो पाई।डूडी जी ने बताया कि आगामी 26 मार्च  रविवार सुबह 9.29बजे सांसद ज्योति धुर्वे, विधायक संजय शाह एवं समस्त जनप्रतिनिधियो,कार्यकर्ताओ द्वारा नागपुर भुसावल सुपर फास्ट ट्रेन को टिमरनी रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना करेंगे। उक्त ट्रेन स्टापेज की सौगात दिलाने पर सांसद ज्योति धुर्वेजी, विधायक संजय शाहजी एवं समस्त वरिष्ठ नेताओं,जनप्रतिनिधियो का हार्दिक आभार।बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष कैलाश डूडी,जनपद अध्यक्ष श्रीमती निधि राजपूत,मंडी अध्यक्ष ब्रजमोहन छापरे,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री विजय गोयल सहित समस्त कार्यकर्ताओ ने आभार,धन्यवाद प्रेषित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top