प्रदेश में बेटियो की आत्मरक्षा हेतु माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत अक्टूबर से जनवरी तक शासकिय कन्या शाला टिमरनी में मुख्य महिला प्रशिक्षिका सुमन धुर्वे द्वारा छात्राओ को 3 माह का प्रषिक्षण दिया गया ।जिसमें रोजाना 300 बालिकाओ को प्रशिक्षण दिया गया । मुख्य प्रशिक्षक रितेश तिवारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उददेशय बालिकाओ में आत्मविष्वास एवं आत्मरक्षा की भावना का विकास करना है ,हमारे द्वारा कन्या शाला टिमरनी , रहटगांव , आदि शालाओ में नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया गया । इस प्रशिक्षण में कन्या शाला के प्राचार्य मुकेश तिवारी का विषेष सहयोग रहा । इस प्रशिक्षण में 600 बालिकाओ को प्रशिक्षण दिया गया ।